मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के एक माह 10 दिन बाद बुधवार देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। पूर्व CM मनोहर लाल की पूरी प्रशासनिक टीम को सीएमओ से हटा दिया गया है।

केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए पूर्व सीएम वी उमाशंकर की जगह अब वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण गुप्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रधान सचिव होंगे। वहीं साकेत कुमार को अतिरिक्त प्रधान सचिव बनाया गया है। शहरी निकाय विभाग के निदेशक पद पर कार्यरत 2011 बैच के आईएएस यशपाल को मुख्यमंत्री का उप प्रधान सचिव बनाया गया है।

सीएम के मुख्य प्रधान सचिव के पद पर पहले से ही सेवानिवृत्त आईएएस राजेश खुल्लर कार्यरत हैं। हालांकि खुल्लर की गिनती खट्टर के करीबियों में होती है, लेकिन नई नियुक्तियों में राजेश खुल्लर अपवाद हैं।

हरियाणा CMO में कुछ राजनीतिक नियुक्तियां भी होनी है। इसमें पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, असीम गोयल का नाम शामिल है। सुभाष सुधा को CMO में विशेष कार्याधिकारी (OSD) लगाया जा सकता है।

वहीं, असीम गोयल को CM के राजनीतिक सलाहकार के रूप में नियुक्ति दी जा सकती है। इसके अलावा हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन रहे भोपाल सिंह खदरी की भी CMO में एंट्री होने की चर्चाएं हैं। ये तीनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफी करीबी माने जाते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!