रोहतक। हांसी वाले बाबा के हालिया बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बाबा के बयान पर हुड्डा खाप के प्रतिनिधियों ने कड़ा रोष जताया है। रोहतक में खाप प्रतिनिधियों ने बैठक कर बयान की निंदा की और बाबा से बुजुर्गों से माफी मांगने की मांग की।
खाप प्रतिनिधियों ने दो टूक कहा कि समाज के बुजुर्गों के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बाबा से अपने बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की अपील की है।
हुड्डा खाप के प्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बाबा ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो समाज की ओर से आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रतिनिधियों ने कहा कि बुजुर्गों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खाप प्रतिनिधियों ने लोगों से भी अपील की कि मामले को लेकर शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह या विवादित बात को बढ़ावा न दें। उन्होंने कहा कि बातचीत और सामाजिक स्तर पर समाधान निकालना ही प्राथमिकता होनी चाहिए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!