Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

केजरीवाल-सिसोदिया चुनाव हारे, आतिशी जीतीं:दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार, 48 सीटों पर बढ़त

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 1 सीट जीती और 46 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी (AAP) भी एक सीट जीती है, 22 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 23 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं।

इस बीच, केजरीवाल को हराने वाले भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अमित शाह से मिलने पहुंचे। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच स्पीच देंगे।

Exit mobile version