Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

घर के इस कोने में रखें गणेश की मूर्ति, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत!!

विघ्नहर्ता गणेश जी को हिंदू धर्म में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। हर किसी शुभ काम को करने से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। गणेश भगवान की कृपा पाने के लिए उन्हें घर में एक उचित स्थान देना भी जरुरी है। इससे सदैव आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। विघ्नहर्ता गणेश भी स्वंय उस घर में विराजमान रहते हैं यहां पर उनकी विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। वास्तु शास्त्र में गणेश जी को घर में रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि उनके बारे में…

उत्तर दिशा में रखें:

घर में गणेश भगवान जी की मूर्ति रखने के लिए उत्तर पूर्व कोणा सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा में गणेश जी की मूर्ति रखने से उनकी घर में कृपा दृष्टि बनी रहेगी। 

मूर्ति रखने से आएगी खुशियां :

वास्तु के अनुसार, घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

वास्तु दोष होगा दूर :

विघ्नहर्ता की मूर्ति घर या फिर ऑफिस में रखने से वास्तु दोष दूर हो जाता है।  

तस्वीर में इस दिशा में हो सूंड :

गणेश की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें उनकी सूडं बाएं हाथ की ओर मूड़ी हुई हो। तस्वीर में मोदक और लडडू भी जरुर होना चाहिए। 

मुख्य दरवाजे पर लगाएं गणेश प्रतिमा :

घर के मुख्य द्वार पर गणेश की प्रतिमा या फिर चित्र लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। नेगेटिव एनर्जी घर की दूर हो जाती है। प्रतिमा में उनका मुंह अंदर की ओर हो। 

एक ही जगह पर न लगाएं 3 मूर्तियां :

आप घर में गणेश की एक से ज्यादा प्रतिमा लगा सकते हैं। परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी एक ही जगह पर 3 मूर्तियां एक साथ न रखें। 

ऐसी जगह पर भी  न लगाएं प्रतिमा :

गणेश की प्रतिमा ऐसी जगह पर न लगाएं यहां पर आप कूड़ा-कचरा या फिर टॉयलेट हो। इसके अलावा दक्षिण दिशा में भी प्रतिमा कभी नहीं लगानी चाहिए।  

Exit mobile version