Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, चीरबासा में 100 मीटर डेंजर जोन! 200-200 यात्रियों को भेजा जा रहा आगे, बिना हेलमेट नो एंट्री

केदारनाथ धाम की यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। चीरबासा के पास क्षतिग्रस्त रास्ते से यात्रियों को 200-200 के बैच में सुरक्षित आगे भेजा जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बिना हेलमेट किसी भी यात्री को इस संवेदनशील हिस्से से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।चीरबासा में करीब 100 मीटर का इलाका डेंजर जोन में आता है, जहां पहाड़ी से कभी भी पत्थर या मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन की निगरानी में यात्रियों को सावधानी के साथ इस हिस्से से निकाला जा रहा है।यात्रियों से अपील है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, हेलमेट पहनकर ही आगे बढ़ें और डेंजर जोन में रुकने से बचें।

Exit mobile version