सावन के महीने को भगवान भोलेनाथ का महीना कहा जाता हैं जिसमे भोलेनाथ के भगत अपनी मनोकामना के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवरात्रि को श्रदानुसार भोलेनाथ पर गंगाजल चढ़ाते हैं इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भी कांवड यात्रा लाने की घोषणा कर दी| जयहिंद द्वारा किये जाने वाले अदभुत कार्यो के कारण ही प्रदेश में उनके लाखो फैन हैं
नवीन जयहिंद ने बताया कि प्रदेश की सुख शांति अमन चैन एवं भाई चारे के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’ लाने का निर्णय लिया हैं ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’ 18 जुलाई को हर की पौड़ी से उठाई जाएंगी और युमनानगर, पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गोहाना होते हुए 26 जुलाई को शिवरात्रि के दिन पहरावर गाँव मे बनने वाले भगवान परशुराम मंदिर के भवन के शिलान्यास के साथ ही भगवान भोलेनाथ के प्रतीक त्रिशूल ओर भगवान परशुराम के प्रतीक फरसे पर गंगाजल चढ़ाया जाएगा और देश एव प्रदेश में सुख शांति अमन चैन ओर मुख्यमंत्री एव पूर्व मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने की भगवान से मनोकामना रखी जाएंगी।
