Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मार्शल आर्ट्स की नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सोनीपत के कौशल जांगड़ा ने जीता स्वर्ण पदक

सोनीपत: नेशनल मार्शल आर्ट कमेटी के तत्वाधान में दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में दिनांक 27 व 28 जुलाई 2024 को आठवीं राष्ट्रीय मार्शल आर्ट गेम्स 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मार्शल आर्ट की विभिन्न शैलियों जैसे ताइक्वांडो, कराटे, मिक्स मार्शल आर्ट, योगा, ग्रेपलिंग, जूडो आदि प्रतियोगिताओं में लगभग 1000 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए सोनीपत के तीन खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया। और मास्टर मनोज जांगड़ा के मार्गदर्शन में तीनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विहाना गिलानी ने अंडर 10 वर्ष के 25 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इसके बाद गीतिका जांगड़ा ने यूथ वर्ग के 45 किलोग्राम से ज्यादा के भार वर्ग में यूपी की खिलाड़ी को धूल चाटते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। तथा कौशल जांगड़ा ने जूनियर 40 किलोग्राम में असम के खिलाड़ी को कांटे की टक्कर के मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मास्टर मनोज जांगड़ा ने बताया कि तीनों ही खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के लिए जी-तोड़ मेहनत की थी। और इसके लिए उनके अभिभावकों ने विजेता खिलाड़ियों की इस स्वर्णिम सफलता पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन करने की शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया।

Exit mobile version