Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Karwa Chauth 2026: दिल्ली, कानपुर, लखनऊ में कितने बजे निकलेगा चांद? नोट कर लें अपने शहर का चंद्रोदय टाइम

साल भर के इंतजार के बाद करवाचौथ त्‍योहार आ ही गया। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती है।

करवचौथ के दिन चंद्रमा की पूजा और उसे अर्घ्‍य देने का भी रिवाज है। इसलिए पूरे दिन व्रत रखने के बाद महिलाओं को रात में चांद्रमा के दर्शन का इंतजार रहता है। चंद्रमा की पूजा और दर्शन के बाद ही महिलए अपना व्रत खोलती हैं। इसलिए करवाचौथ पर चांद (Karwa Chauth 2026 Moonrise Time)निकलने का समय जानना बहुत जरूरी होता है।

साल 2026 में करवाचौथ का त्योहार 29 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, पटना और दूसरे शहरों में चंद्रोदय का समय अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में हमने उज्‍जैन के ज्‍योतिषाचार्य एंव पंडित मनीष शर्मा जी से बता की। वो हमें बता रहे हैं कि किस शहर में चंद्रोदय का क्‍या रहेगा समय।

यहां देश के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का संभावित समय दिया गया है:

करवाचौथ के दिन महिलाएं सुबह सरगी खाने के बाद व्रत शुरू करती हैं। इसके बाद वे पूरे दिन भोजन और पानी का सेवन नहीं करतीं। शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा की जाती है। पूजा के बाद महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं।

चंद्रमा के दर्शन करने के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला जाता है। कई जगहों पर महिलाएं छलनी से पहले चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखती हैं।

अत: चांद दिखाई देने का वास्तविक समय मौसम, बादलों और स्थानीय भौगोलिक स्थिति के कारण थोड़ा अलग हो सकता है। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को अपने शहर के अनुसार समय की जानकारी जरूर देखनी चाहिए।

करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को अब शाम होने के साथ ही चांद निकलने का इंतजार है. आज गुरुवार 29 अक्टूबर को सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ यह व्रत रख रही हैं. दिनभर बिना अन्न-जल के उपवास करने के बाद शाम को पूजा होगी और फिर चांद के दर्शन करके व्रत पूरा किया जाएगा. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि दिल्ली-एनसीआर में चांद कितने बजे निकलेगा? उपलब्ध जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज रात करीब 8 बजकर 17 मिनट पर चंद्रोदय होने की उम्मीद है. हालांकि आसमान में बादल या धुंध होने पर चांद दिखाई देने में देर हो सकती है.

करवा चौथ पर चांद देखने का इंतजार सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि कई परिवारों के लिए भावनाओं से जुड़ा पल होता है. महिलाएं शाम को पूजा की थाली सजाती हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणेश जी तथा मां पार्वती की पूजा करती हैं. इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने की तैयारी होती है. आम तौर पर महिलाएं छलनी से पहले चांद और फिर पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं.

Exit mobile version