Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

इंडोनेशिया घूमने गया करनाल का परिवार लापता; मां को एक हफ्ते में वापस आने की कहकर गए- अब तीनों के मोबाइल स्विच ऑफ

हरियाणा के करनाल का परिवार इंडोनेशिया में लापता हो गया। परिवार घूमने के लिए विदेश गया था। एक हफ्ते में उन्हें वापस भारत आना था, लेकिन अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। परिजनों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है।

पुरुषोत्तम गार्डन निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई सुनील मित्तल सरिए का व्यापारी है। बीती 24 मार्च को होली वाले दिन उसका भाई सुनील मित्तल (45 वर्ष), अपनी पत्नी आशु मित्तल (42 वर्ष) व बेटी सिया मित्तल (19 वर्ष) के साथ इंडोनेशिया के बाली में घूमने के लिए गए थे।

सुनील ने मां को कहा था कि वे लोग घूमने के लिए जा रहे हैं और एक हफ्ते में लौट आएंगे। पूरा परिवार खुशी-खुशी घर से निकला। मैंने 24 मार्च को शाम को ही भाई सुनील से कॉल पर बात की थी। जब अगले दिन कॉल की तो तो भाई, भाभी व भतीजी तीनों का ही मोबाइल नंबर बंद आया। वे इंतजार करते रहे कि कॉल आ जाएगा, लेकिन कॉल नहीं आया। जिससे उनकी चिंता ओर भी ज्यादा बढ़ गई। वे कहां पर है और किस हालत में है, इसका कुछ पता नहीं है।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी गुलिवंद्र सिंह ने बताया कि राजेश ने अपने भाई, भाभी व भतीजी के लापता होने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version