Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल के युवक की अमेरिका में हत्या; 35 लाख में डंकी से भेजा था विदेश, न्यूयॉर्क में चलाता था डोर डेस्क

अमेरिका में युवाओं की मौत होने का मामला थम नहीं रहा है। अब करनाल जिला के निसिंग गांव के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम मोनू वर्मा है, जो करीब ढ़ाई साल पहले परिवार के लोगों ने रिशतेदारों से कर्ज उठाकर 35 लाख रुपए में डंकी से अमेरिका भेजा था और अब वहां पर डोर डेस्क चलाने का काम करता था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कल रात को वह काम से घर लौट रहा था। इस दौरान वहां पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।  

निसिंग के रहने वाले मोनू के परिवार वालों ने बताया कि मोनू ढाई साल पहले अमेरिका में गया था। वो फिलहाल डेल्फिया न्यूयॉर्क में रहता था और डोर डेस्क का काम करता था। हमें 12 जुलाई की रात को करीब 10 बजे पता चला कि मोनू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मेरे बेटे के पास ही एक लड़का रहता है, उसी ने कॉल करके बताया कि मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहां पर गोली बारी में कई लोगों की हत्या की गई है। जिसमें मोनू भी शामिल थे।  

परिजन ने बताया कि मोनू और 5 भाई बहन हैं। तीन लड़कियां और दो लड़के है। मोनू सबसे छोटा लड़का था। बैंक से लोन लेकर व रिश्तेदारों से कर्ज लेकर मोनू को अमेरिका भेजा था। उसकी भी भरपाई नहीं हो पाई थी और वो कर्ज भी लौटाना है। बेटा भी नहीं रहा और अब उसकी बॉडी भारत लाने के लिए आर्थिक तंगी आड़े आ रही है। परिवार वाले चाहते हैं कि बेटे की बॉडी घर आए और रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार हो सके।

मोनू के दोस्त संजीव ने बताया कि पहले वो पुर्तगाल में गया था और वहां पर पक्का हो चुका था, उसके बाद वो अमेरिका चला गया था। वहां पर काले हब्शी लोग होते है, वे किसी को भी गोली मारकर चले जाते है, उन पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती। अमेरिका में हर दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। सरकार से प्रार्थना है कि वहां पर ठोस कदम उठाए और यहां की सरकार से भी अपील है कि सरकार इस परिवार की मदद करें, ताकि शव भारत लाया जा सके।

Exit mobile version