Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल: अस्पताल में युवक से मारपीट, ANM पर सोशल मीडिया में मीम्स

करनाल जिला के घरौंडा उप-स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के साथ कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद से करीब 36 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी भी पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया है। दोनों पक्षों की तरफ से लिखित शिकायत दी गई है और पुलिस ने ब्यान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं केंद्र में सीसीटीवी न होने से जांच में तकनीकी साक्ष्य नहीं मिल पाए हैं। इतना ही नहीं अब सोशल मीडिया पर भी एएनएम के मीम्स बन रहे है और वायरल किए जा रहे है।

घरौंडा थाना प्रभारी इंद्र कुमार के मुताबिक सरकारी अस्पताल में हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों की शिकायतें मिली हैं। दोनों को थाने में बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। सरकारी अस्पताल में इलाज की जगह गर्भवती महिलाओं पर डंडा चलाने के आरोपों को लेकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर एएनएम को लेकर कई तरह के मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

कुछ पोस्ट में एआई के जरिए एएनएम की तस्वीर बनाकर उसके हाथ में बड़ा डंडा दिखाया गया है। एक वायरल पोस्ट में लिखा गया कि “इंजेक्शन की जगह इब ये लागण लागे घरौंडा में तो, रोहतक पीजीआई आळे बेरा नहीं कुछ फेरबदल करैंगे या इंजेक्शन ही राखैंगे।

Exit mobile version