करनाल के जुंडला गांव के 21 वर्षीय युवक नवप्रीत की कनाडा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा कनाडा में 23 जनवरी की सुबह लगभग 6 बजे हुआ, जब दो ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में नवप्रीत के साथ मौजूद दूसरा ड्राइवर बाल बाल बच गया।

जबकि दूसरे ट्रक में मौजूद दोनों लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कनाडा की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अब परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

पिता गुरूदेव सिंह ने बताया कि मैंने 50 लाख कर्ज उठाकर पहले बड़े बेटे तरनप्रीत को USA भेजा था। लेकिन छोटा बेटा नवप्रीत भी कनाडा जाने के जिद करने लगा। बाद में 28 लाख रुपए और लगाकर टूरिस्ट वीजा पर उसे कनाडा भेजा था। छोटे बेटे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। अब परिवार में बड़ा बेटा और हम पति पत्नी रह गए है।

छोटे बेटे की मौत के बाद परिवार में गम का माहौल है, खासकर नवप्रीत की मां और पिता का हाल बेहाल है। नवप्रीत का शव कनाडा में ब्रैम्पटन भेज दिया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मृतक के परिवार ने दोनों देशों की सरकारों से मदद की गुहार लगाई है ताकि शव को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके। यह उम्मीद जताई जा रही है कि नवप्रीत का शव 10 से 12 दिन में भारत वापस आ सकता है।

नवप्रीत के ताऊ ने हरियाणा सरकार व प्रशासन ने उनके नवप्रीत का शव भारत लाने की गुहार लगाई है। ताकि परिवार बेटे का अंतिम संस्कार भारत लाकर पूरे रीति रिवाज के अनुसार कर सकें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!