Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल: घर से बाइक में तेल डलवाने निकले व्यक्ति की मौत, परिजन रातभर तलाशते रहे

करनाल जिले के पाढा गांव के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति बीती शाम अपने घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पूरी रात खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान बालराजपूतान गांव के 45 वर्षीय रणधीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रणधीर बीती शाम अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सुबह गांव के एक व्यक्ति ने पाढा गांव के पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर सड़क किनारे उनका शव पड़ा देखा और इसकी जानकारी परिवार को दी।

मृतक के बेटे के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर रणधीर की बाइक खड़ी मिली, जबकि वह जमीन पर गिरे हुए थे। उनके छाती और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर किसी अन्य वाहन के टूटे हुए पार्ट भी मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी होगी। रणधीर रिफाइनरी में मजदूरी का काम करते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

Exit mobile version