हरियाणा के करनाल जिले के जुंडला निवासी सीआरपीएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार (56) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश शर्मा के आवास पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।
रविवार को उनका पार्थिव शरीर जुंडला गांव लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिस दिन कृष्ण कुमार का निधन हुआ, उसी दिन उनका जन्मदिन भी था।
