उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बर्रा-8 में स्कूल जाते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरकर एक लड़की घायल हो गई थी।

इससे नाराज लड़की के पिता ने पानी में चटाई और तकिया रख प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भारत माता की जय के नारे लगाए। कहा, सभी से कह चुके, लेकिन महीनों से सड़क नहीं बनी।

बर्रा के रामगोपाल चाैराहे से जरौली तक टूटी जर्जर सड़क में स्कूल जाते वक्त साइकिल सवार बेटी गिरी तो नाराज पिता ने कीचड़ में लेटकर प्रदर्शन किया। चटाई और तकिया लेकर लेटे पिता ने प्रशासन की अनदेखी पर जमकर नाराजगी जताई। रविवार को प्रदर्शन करते पिता का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रचलित हुआ।

बर्रा आठ निवासी शीलू दुबे के मुताबिक, रामगोपाल चौराहे से आनंद साउथ सिटी की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कई बार अधिकारियों और माननीयों से इलाकाई लोगों ने शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को उनकी बेटी अनन्या स्कूल जा रही थी, इसी दौरान गड्डे के कारण वह साइकिल से गिर गई, जिससे वह घायल हो गई। स्कूल से घर पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इससे प्रदर्शन को विवश हो गए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!