Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां की कस्सी से गर्दन काट की हत्त्या, प्रॉपर्टी विवाद का शक

सोनीपत जिले के गांव गढ़ी सिसाना में उस समय सनसनी फैल गई, जब मोहित नाम के युवक की अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद मोहित ने अपनी मां पर कस्सी से हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि मोहित अपनी पत्नी के साथ सोनीपत शहर में किराए के मकान पर रह रहा था और वह आज जब अपने गांव गढ़ी सिसाना आया तो उसकी मां और उसका किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया, जिसके बाद तैश में आकर मोहित ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव गढ़ी सिसाना में राजबाला नाम की महिला की तेजधार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया दिया है।

Exit mobile version