Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कलयुगी बेटे ने मां-बाप पर किया हमला:कुल्हाड़ी से वार कर जान से मारने का प्रयास, जमीनी विवाद में की वारदात

रोहतक जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता पर कुल्हाड़ी से वार करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। हमले में घायल दंपत्ति को ईलाज के लिए पीजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित महेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी 4 लड़की व एक लड़का है। उसकी एक लड़की माया मर चुकी है, जिसका बेटा उनके साथ रहता है। उन्होंने माया के बेटे के नाम से एक प्लाट लिया था जिस पर कब्जा करने की नीयत से बेटी ममता, बेटा कश्मीर व उसकी पत्नी सुमन और एक अन्य युवक ने जानलेवा हमला किया।

घायल महेंद्र ने बताया कि जानलेवा हमले में उन्हें गहरी चोट लगी है। पत्नी सुरजमुखी की हालत गंभीर है जो आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी है। फिलहाल आरोपी बेटा कश्मीर, उसकी पत्नी सुमन व बेटी ममता घर से फरार है।

लाखनमाजरा थाना के जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने बताया कि घायल दंपत्ति की शिकायत पर बेटे कश्मीर, उसकी पत्नी सुमन, बेटी ममता व एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Exit mobile version