Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत में कलयुगी बाप ने की 8 वर्ष बेटे की हत्या:गला घोंटा, शव झाड़ियों में फेंका, आरोपी शराब का आदि है

सोनीपत में पिता ने अपने 8 साल के बेटे की हत्या कर दी। उसने पहले बच्चे की गला घोंटा। उसके बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया। बच्चा खेलने के लिए गुरुद्वारे में गया था। वहीं आरोपी पिता इस वारदात को अंजाम दिया।

बच्चे के पहचान हर्षित निवासी सेक्टर 15 के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक बच्चे का पिता शराब के नशे में धुत रहता है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्चे के मामा प्रिंस कुमार ने कहा कि बच्चे गुरुद्वारा में खेलने आए थे। यहां पर हर्षित का पिता पहुंचा। उसने हर्षित का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया।

वहीं बच्चे के दूसरे मामा सुजीत ने कहा कि रुपेश बहुत ज्यादा शराब पिता है। वह कुछ नहीं करता है। शराब पीकर पड़ा रहता था। थाने में शिकायत दे दी है। हमारी मांग है कि आरोपी को उम्रकैद की सजा दी जाए।

Exit mobile version