Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कैथल: लिंग बदलकर फर्जीवाड़ा कर रहा युवक, मारपीट कर गहने लूटे; गाड़ी में भी की तोड़फोड़

कैथल की भाटों वाली कॉलोनी में किन्नरों के टकराव में गाड़ी में हुई तोड़फोड़ के बाद बिखरा कांच। - Dainik Bhaskar

कैथल की भाटों वाली कॉलोनी में शुक्रवार को किन्नरों के दो गुट भिड़ गए। आरोप है कि एक लड़का अपना लिंग परिवर्तन करवाकर किन्नर बना हुआ है। वह अक्सर इलाके में बधाई उठा लेता है और इसका नुकसान दूसरे पक्ष को उठाना पड़ता है। इतना ही नहीं, वह मारपीट और लूट भी कर डालता है। आज फिर उसने हमला करके गहने वगैरह लूट लिए और गाड़ी में तोड़फोड़ की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की गहनता से हर पहलू से जांच की जा रही है।

सिविल लाइन थाने में शिकायत दे किन्नर किरण भारद्वाज ने बताया कि शहर से कई फर्जी किन्नर बधाई ले जाते है। लोग उन्हें पहले ही बधाई ले गए होने का उलाहना देते रहते हैं। यह सब काम अर्जुन नगर निवासी अभिषेक करता है, जिसने अपना लिंग बदलवाया हुआ है। इस बारे में पहले भी कैथल के विभिन्न थानों में शिकायत दी जा चुकी है। अभिषेक उन्हें अपने साथ रखने की शर्त रखता है, लेकिन वो लिंग बदलवा चुके फर्जी लोगों को साथ नहीं लगा सकते।

आरोप है कि शुक्रवार को अमरगढ़ गामडी की 11 नंबर गली में उसके साथ बधाई लेने गए तो वहां पर अभिषेक पहले ही बधाई लेने पहुंचा हुआ था। वहां उन्हें धमकी दी और कुछ समय के बाद प्रीति, ज्योति, छोटी और ड्राइवर के साथ झगड़ा कर मारपीट की। इनमें से दो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। गाड़ी को तोड़ा गया और साथ में करीब डेढ़ लाख रुपए के गहने लूटकर ले जाने का आरोप लगाया।

Exit mobile version