Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कैथल : बदमाशों ने 61 वर्षीय आढ़ती पर घर में घुसकर चाकुओं से किया हमला, छुड़ाने आई पत्नी पर भी किए वार; दोनों की मौत

हरियाणा के कैथल के मॉडल टाउन में हमलावरों ने पहले 61 वर्षीय आढ़ती पर घर में घुसकर चाकुओं से हमला किया जब बचाव में पत्नी छुड़ाने आई तो पत्नी पर भी बदमाशाों ने कई वार कर दिए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एसपी लोकेंद्र सिंह ने मौके पर जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एफएसएल की टीम ने मुआयना कर नमूने लिए। मृतकों की पहचान सत्यवान (61) और कैलाशो (58) के तौर पर हुई।

पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें पड़ोसी सत्यवान के घर से आवाज सुनाई दी। जब वे घर बाहर आए तो 58 वर्षीय कैलाशो घर के दरवाजे पर खून में लथपथ बेसुध हालत में पड़ी मिली। इसकी सूचना कॉलोनी में रहने वाले उनके रिश्तेदारों को दी गई, साथ ही पुलिस को सूचित किया गया। रिश्तेदारों ने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां पर 61 वर्षीय सत्यवान भी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा मिला।

Exit mobile version