Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कैथल में परिवार के तीनों सदस्यों पर तेजधार हथियार से हमला – मां-बेटी की हत्या, बेटा गंभीर

बुधवार देर रात कैथल के गांव मोहना में एक तेजधार हथियार से माँ, बेटी और बेटे पर हमला किया गया। इस हमले में मां-बेटी की मृत्यु होगयी जबकि 11 साल के बेटा गंभीर रूप से घायल होगया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटी समित्री का शव खून से सना हुआ बेड पर और महिला गीता का शव फर्श पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पूंडरी थाना पुलिस और एसपी कैथल ने मौके का मुआयना किया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल से सैंपल एकत्रित किए।

7 साल की लड़की

मिली जानकारी के अनुसार आठ महीने पहले मृतक महिला के पति विक्रम की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिवार में तीन ही सदस्य बचे थे। परिवार गांव के बाहरी एरिया में बने मकान में रह रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जानकारी में परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो 36 साल की महिला गीता, 7 साल की बेटी समित्री और 11 साल का बेटा खून में लतपथ पड़े थे। लड़के की साँसे चल रही थी जिसके चलते उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत चुकी थी। पूंडरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में ये हत्या का मामला है। तेजधार हथियार से परिवार पर हमला कर हत्या की गई है। जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version