Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कैथल: बाबा लदाना डेरा में साधु की हत्या का आरोप, अनुयायियों ने मुख्य महंत पर पीट-पीटकर मारने का आरोप

कैथल के गांव बाबा लदाना स्थित डेरा राजपुरी डेरे में एक साधु की हत्या में करने के आरोप लगाए है। आरोप है कि डेरा के मुख्य महंत ने साधु को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मृतक महंत के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साधु की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी भूमिका है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। मामले को लेकर डेरा परिसर में भी पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है।

Exit mobile version