पलवल में यमुना नदी के किनारे स्थित कुशक गांव का एक युवक नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार देर शाम युवक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय योगेश के रुप में हुई है, जो कबड्डी खिलाड़ी है। वह अपने चार दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गया था।
कुशक गांव के मंदिर के पास बने पक्के पुल पर योगेश अपने दोस्त सुनील, आजाद, रोहित और पुष्पेंद्र के साथ था। जब वह पानी में उतरने लगा तो उसके दोस्त पीछे रह गए। योगेश गहरे पानी में चला गया और अचानक डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की और मदद के लिए आवाज भी लगाई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। NDRF ने नावों की मदद से तलाश शुरू की, 24 घंटे बाद भी योगेश का शव बरामद कर लिया गया।
बता दें कि, बाढ़ के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जो नदी पहले गांवों से 2-3 किलोमीटर दूर बहती थी, अब वह गांवों के मकानों तक पहुंच गई है। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ योगेश के परिवार से मुलाकात की और NDRF के अधिकारियों से बातचीत कर परिजनों को ढांढस बंधाया।
योगेश के भतीजे भीम ने बताया कि यमुना नदी में डूबे उसके चाचा योगेश की तीन बहन है और तीनों ही शादीशुदा है, लेकिन अभी योगेश की शादी नहीं हुई थी। योगेश कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी था और फिलहाल गुरुग्राम में बाऊंसर की नौकरी करता था।
योगेश के परिवार व गांव की महिलाओं आंखों में आंसू भरकर बोली, योगेश जल्द ही जिंदगी और मौत से जंग जीतकर निकलेगा, कहीं दूर तैर कर पहुंच गया होगा।
खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम रविवार को दोपहर बाद कुशक गांव पहुंचे और वहां यमुना नदी में युवक की तलाश कर रही एनडीआरएफ की टीम के अधिकारियों से बात की। जिसके बाद एनडीआरएफ के गोताखोर नाव को लेकर यमुना नदी में निकल पड़े और योगेश की तलाश में दोबारा जुट गए। रविवार शाम युवक का शव बरामद कर लिया गया।
एनडीआरएफ के अधिकारियों से बात करने के बाद मंत्री योगेश के परिजनों व ग्रामीणों से मिलने मंदिर प्रांगण में पहुंचे।
रविवार को यमुना नदी का जल स्तर मात्र 6 इंच कम हुआ है, लेकिन अब कम होना शुरू हो गया तो जल्द ही कम हो जाएगा, क्योंकि पीछे से भी यमुना नदी में अब पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों को बाढ़ से जल्द ही राहत मिल जाएगाी।
