Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अभी जेल में ही रहेगी Jyoti Malhotra, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Court में हुई पेश

जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की आज हिसार कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि 25 अगस्त को ज्योति की कोर्ट में फिजिकल पेशी होगी। जिसमें उन्हें चार्जशीट की कॉपी सौंपी जाएगी।

बता दें कि हिसार पुलिस ने 14 अगस्त को कोर्ट में ज्योति के केस की चार्जशीट सौंपी थी। जिसमें पुलिस ने जांच के आधार पर जासूसी के सबूत होने के दावे किए थे। जांच से जुड़े पुलिस सूत्रों से कई अहम खबरें सामने आई हैं। हालांकि चार्जशीट की कॉपी अभी किसी को नहीं मिली है। इस वजह से औपचारिक तौर पर पुलिस के दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने कहा कि चार्जशीट गुरुवार दोपहर दाखिल की गई थी। ज्योति सोमवार को 25 अगस्त को अदालत में पेश होगी। जहां ज्यो

Exit mobile version