पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई ज्योति मल्होत्रा को सोमवार को हिसार की अदालत में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इससे पहले उसे पहले पांच दिन और फिर चार दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया था. चार दिन की मौजूदा रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ही उसे कोर्ट में पेश किया गया.
