Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक से पत्रकार सौरभ शर्मा ने अपने पुत्र कृष्णांश शर्मा के सातवें जन्मदिवस पर पौधा रोपण कर दिया सन्देश,बोले केवल पेड़ ही हमारी आने वाली पीढ़िओं और हमारे जीवन को सुगम कर सकते हैं,हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम 2 पेड़ लगाने चाहिए

बुधवार को रोहतक से सक्रीय पत्रकार सौरभ शर्मा ने अपने पुत्र कृष्णांश शर्मा के सातवें जन्मदिवस अमरुद, नीम आदि के 7 पौधे वार्ड 20 में गांव कन्हेली मोड़ स्थित शहीद सुरेश कुमार पार्क में लगा मनाया। समाजसेवी जसबीर कुमार ने इन पौधों को गोद ले उनकी देखभाल करने का बीड़ा उठाया।

पौधे लगा सौरभ ने वहां मजूद लोगों को बताया कि जिस प्रकार हम लोग टेक्नोलॉजी को विकसित करते जा रहे हैं, हर घर में AC लगते जा रहे हैं, जनसख्या बढ़ती जा रही है और विकास के नाम पर पेड़ कटते जा रहे हैं जिसके चलते ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। तभी तो अब गर्मी बहुत ज्यादा पड़ने लगी है, और ऐसा होना हमारी आने वाली पीढ़ियों के जीवन को संकट की और ले कर जा रहा है।

सौरभ ने बताया कि केवल पेड़ ही इस समस्या का एक मात्र समाधान है। ताकि ठंडी हवाएं चलें ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहे और हम सब व हमारी आने वाली पढ़ी स्वस्थ रहे तथा गर्मी से राहत पा सके। इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में या बहार कहीं जीवन में काम से काम 2 पेड़ जरूर लगाने चाहिए। वर्तमान सरकार भी फ़िलहाल इस कार्य को जोर शोर से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कर रही है और जनता को भी ऐसा करने की अपील कर रही है।

इस मौके पर समाजसेवी जसबीर कुमार, शिव जी, राजेश पांचाल, व शर्मा परिवार आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version