Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर निलंबित:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर CM का एक्शन; आधी अधूरी सूचना देकर किया गुमराह

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर गौरव आंतिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। उनके खिलाफ ये कार्रवाई कार्य में कोताही पर बरतने पर की गई है। सीएम के इस फैसले के बाद अन्य अधिकारियों में भी हड़कंप है। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन को लेकर जॉइंट कमिश्नर से जानकारी और डेटा मांगा था। आरोप है कि गौरव आंतिल ने सही डेटा उपलब्ध नहीं करवाया। इसके चलते मुख्यमंत्री ने उनको तुरंत निलंबित करने के आदेश दिए।

जॉइंट कमिश्नर गौरव आंतिल की फाइल फोटो।

गौरतलब है कि शहरी स्वामित्व योजना के माध्यम से हरियाणा में फरीदाबाद एवं गुरुग्राम सहित सभी शहरी निकायों के उन सभी नागरिकों को मालिकाना हक प्रदान किया जाना है, जिनके पास दुकान एवं मकान का 31 दिसंबर 2020 तक 20 साल या फिर 20 साल से अधिक कब्जा है। साथ ही काबिज किराएदार, लीज धारक इसके लिए नगर निगम को लाइसेंस फीस दे रहे हों।

इसी शहरी स्वामित्व योजना का फरीदाबाद में सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं किया गया। इस योजना को लागू कराने की जिम्मेदारी जॉइंट कमिश्नर गौरव आंतिल के पास थी। शिकायतों के बाद सीएम ने अब उनके खिलाफ एक्शन लेना पड़ा है।

Exit mobile version