Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 4-5 संस्थान देंगे नौकरी के अवसर

25 अगस्त को रोहतक में लगेगा रोजगार मेला- उपायुक्त सतबीर सिंह
रोहतक, 24 अगस्त: उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा 25 अगस्त 2026 को प्रात: 9:30 बजे स्थानीय लघु सचिवालय स्थित मंडल रोजगार कार्यालय के हॉल नंबर 301 में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में 4-5 संस्थान (नियोक्ता) भाग ले रहे हैं। रोजगार मेले में रोहतक तथा आसपास के जिलों में स्थित कॉलेजों, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के डिप्लोमाधारी, स्नातक, स्नातकोत्तर, 12वीं पास तथा अन्य नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा होल्डर सहित विभिन्न ट्रेडों की रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों का आह्वान किया है कि वे अपना पंजीकरण रोजगार विभाग की वेबसाइट www.hrex.gov.in पर भी करवा लें, ताकि भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की जानकारी एवं उनका लाभ प्राप्त किया जा सके।

Exit mobile version