हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए जजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अंबाला लोकसभा से किरण पूनिया के नाम पर मुहर लगाई है।
वहीं, कुरुक्षेत्र से पाला राम सैनी चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश की हॉट सीट में शुमान करनाल सीट पर पानीपत के रहने वाले पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान को उम्मीदवार बनाया गया है।
सोनीपत लोकसभा से भूपेंद्र मलिक चुनाव लड़ेंगे। रोहतक से जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान पर दांव लगाया गया है।
जेजेपी ने पहली सूची में सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से उम्मीदवार उतारे थे। करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भी जेजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। यहां से राजेंद्र मदान उर्फ रामा मदान चुनाव लड़ेंगे। जजपा की अब सभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
