Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में JJP नेता ने किया सुसाइड: छेड़छाड़ के आरोप लगने से दुखी थे; मौत से पहले का वीडियो आया सामने

जेजेपी नेता सतबीर खर्ब ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या कर ली। उन्होंने गांव की एक महिला उसकी 2 बेटियों समेत करीब आधा दर्जन लोगों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के लगाए आरोप है। मृतक सतबीर गांव की महिला द्वारा छेड़छाड़ के आरोपों से मानसिक रूप से परेशान था, जिस कारण उऩ्होंने ये कदम उठाया। मृतक का मरने से पहले हॉस्पिटल से वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने अपनी मौत के जिम्मदार लोगों के नाम लिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पानीपत के गांव नारा निवासी सतबीर खर्ब काफी समय से राजनीति में सक्रिय थे। फिलहाल वह जजपा से जुड़े हुए थे। उन्होंने बुधवार काे नारा गांव में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। मौत से पहले सतबीर खर्ब का हॉस्पिटल से एक वीडियो सामने आया है। मृतक ने वीडियो में एक महिला और उसकी 2 बेटियों समेत 6 लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप लगाए हैं। उसने वीडियो में सभी के नाम लिए हैं।

मृतक सतबीर गांव की महिला द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाए जाने के बाद से मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों ने कहा कि राजनीतिक रसूख और सामाजिक व्यक्ति होने के चलते लोक लाज के चलते उसने आत्महत्या की है। परिजनों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मृतक का शव पानीपत के शव गृह में रखवाया गया। पुलिस द्वारा जल्द ही कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।   पुलिस छानबीन कर रही है।

 

Exit mobile version