Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जींद: स्थानीय वार्ड नंबर 25 मे अनेक लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा- डॉ रजनीश जैन ने पार्टी की कैप पहना कर किया शामिल

आज जींद में आम आदमी पार्टी की महिला विधानसभा अध्यक्षा डॉ रजनीश जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी का केवल हरियाणा में ही नहीं, जींद में भी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की जन हितेषी जनकल्याणकारी नीतियों से तथा हरियाणा सह प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता के कुशल नेतृत्व में लगातार जनाधार बढ़ रहा है।

डॉ रजनीश जैन ने वार्ड नंबर 25 में जनसंपर्क अभियान व पार्टी जॉइनिंग प्रोग्राम के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र में लोगों का पार्टी में रुझान बढ़ रहा है। शहर में अनेक लोगों का अपनी इच्छा से पार्टी में शामिल होना अपने आप में दर्शाता है कि पार्टी के प्रति लोगों में उत्साह व जोश है। उन्होंने इस क्षेत्र में बहुत बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी में शामिल करने का काम किया है।

आज हुए पार्टी जोइनिंग प्रोग्राम में रामधारी रामकुमार ,धर्मवीर सिंह सोनी, कृष्णलाल जैन, मधु जैन ,संजू, शिवम जैन, कृष्णा, विमला अनिल कविता आदी दर्जनों लोगों को पार्टी की कैप पहनाकर पार्टी में शामिल करने का काम करते हुए सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से धरम वीर, राजेश , सोनिया ,ऋचा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Exit mobile version