Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बस में सफर कर रहीं महिला के गहने चोरी; शातिर चोर ने बैग काटकर दिया वारदात को अंजाम

रोहतक में रेवाड़ी की रहने वाली महिला के लाखों रुपए के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। जो अपनी मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। रोडवेज बस में जब रोहतक पहुंची और ऑटो से घर पहुंची। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग काटकर गहने चोरी कर लिए। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी।

रेवाड़ी के सेक्टर-4 निवासी रितु ने रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह उसकी मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। इसके लिए 12 दिसंबर शाम करीब पौने पांच बजे उन्होंने झज्जर बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की बस पकड़ी। यह रोडवेज की बस चंडीगढ़ जानी थी। वह सवार होकर रोहतक के लिए चली। जब वह बस में बैठी थी तो परिचालक ने उसके ट्रॉली बैग को साइड में रखवा दिया था।

उसने बताया कि वह वीरवार शाम को रोहतक के दिल्ली बाईपास पर बस से उतर गई। वहां से ऑटो लेकर अपनी मौसी के घर रोहतक के गांव सुनारिया पहुंची। ऑटो में वह अपनी मां और भाभी के साथ बैठकर गई थी। मौसी के घर जाकर देखा तो उसके बैग से 3 सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का लॉकेट, एक सोने की चेन गायब मिली। जब बैग चेक किया तो पाया कि उसके बैग को काटकर गहने निकाले गए हैं।

Exit mobile version