Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के बंद मकान से चुराए जेवर-कैश:शादी में गया था पूरा परिवार; बिखरा मिला सामान

सांपला के वार्ड नंबर 8 नजदीक खरखौदा रोड निवासी कुलदीप ने पुलिस को घर में चोरी होने की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसका परिवार करीब पिछले 4 माह से वार्ड नंबर 8 निवासी मुकेश के मकान में किराए पर रहता है। उनका परिवार 26 फरवरी की सुबह 11 बजे उसकी साली की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बहादुरगढ़ चले गए थे। पीछे से मकान बंद था।

उन्होंने बताया कि 29 फरवरी को वे शादी से वापस लौटे। घर आकर देखा तो उनकी अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। जब चेक किया तो पाया कि उनके घर से तीन जोड़ी सोने की बाली, एक सोने की अंगूठी, 2 सोने की चैन, एक गले का सोने का सैट, सोने का मंगलसूत्र, 2 सोने के चांद-सूरज, 3 जोड़ी चांदी की कुंडली, 4 जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी का ब्रेसलेट व 5 हजार रुपए नकद चोरी हुए पाए गए।

पीड़ित ने बताया कि यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें आरोपी मोटरसाइकिल पर आता हुआ व चोरी करके जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी 26 फरवरी दोपहर करीब 12 बजकर 16 मिनट पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया। वहीं 1 बजकर 9 मिनट पर चोरी करके फरार हो गया। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश आरंभ कर दी।

Exit mobile version