Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

JDU on Kangana Ranaut Statement: JDU ने कंगना रनौत के ‘गटर छाप’ वाले बयान से झाड़ा पल्ला, पार्टी का क्लियर किया स्टैंड

हाल ही में बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जेनजी जनरेशन को लेकर बयान दिया था। जिसमें उन्होंने जेनजी को गटर छाप बताया था। इस बयान पर अब सियासत गरमा रही है। इसे लेकर अब एनडीए में शामिल घटक दल जेडीयू ने प्रतिक्रिया दी है। कंगना के बयान को नीतीश कुमार की पार्टी (जेडीयू) ने उनका व्यक्तिगत मामला बताया है। जेडीयू ने कहा कि इस बयान से उनका कोई लेना देना नहीं है।

जेडीयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “कंगना रनौत हमारी सहयोगी पार्टी की सम्मानित सांसद हैं, लेकिन देश के युवा-बेटियों के प्रति जो उन्होंने बयान दिया है उससे हमारी सहमति या कहें तो किसी की भी इस पर सहमति नहीं हो सकती है, यह उनका निजी बयान है।” उन्होंने कहा, “आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में देश का गौरव बनकर परचम लहरा रही हैं। वह अपना नाम रोशन कर रही हैं। किसी भी जनप्रतिनिधि के शब्दों में मर्यादा एवं संवेदनशीलता होनी चाहिए। देश की हमारी जो युवा पीढ़ी है और हमारी बेटियां हैं उनके प्रति जो उनके विवादित बयान हैं वह न सिर्फ अनुचित है बल्कि करोड़ों संघर्षशील बेटियां जो हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं उनको इस बयान से ठेस पहुंचने वाला है। साथ ही उन्हें अपमानित भी करने वाला है।”

अंजुम आरा ने कहा, “मेरी नजर में या किसी के लिए उनका यह बयान, ऐसी भाषा का प्रयोग करना या इस तरह का बयान देना यह पूरी तरह से अशोभनीय है। यह स्वीकार नहीं हो सकता है। हमारा मानना है कि सार्वजनिक जीवन में किसी नेता का बयान सम्मानजनक और जिम्मेदारी पूर्वक होनी चाहिए।”

Exit mobile version