सेक्टर-4 एक्सटेंशन स्थित हरकी देवी कॉलोनी में कई बार नोटिस भेजने के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर गुरुवार काे हुडा विभाग ने अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई। इस दौरान लगभग 12 ऐसे अतिक्रमण भी हटाए गए, जिसमें रिलीज जमीन 3 मरले की होने के बावजूद लोगों ने आधा एकड़ तक हुडा की जमीन पर कब्जा कर रखा था।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जिनेंदर की उपस्अथिति में पुलिस बल के साथ हुडा विभाग के एसडीओ सर्वे राम स्वरूप, हुडा प्रशासक कार्यालय जेई राम प्रसाद, जेई प्रेम हुड्डा, सर्वेयर संजय सेठी, हार्टीकल्चर जेई सुरेदर और फील्ड स्टाफ के साथ दोपहर एक बजे मौके पर पहुंचे। जहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। जेई राम प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को 17 अतिक्रमण कर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो तीन लाेगों ने अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा है।
