Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जाट शिक्षण संस्था करेगा निगम का सहयोग:-डा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।

नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि ‘‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025’’ को सफल बनाने हेतु पूर्व में शिक्षण संस्थानो के साथ बैठक आयोजित की गई थी जिस दौरान सभी से आग्रह किया गया था कि सभी अपने-अपने शिक्षण संस्थान की सफाई के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र में सफाई करें व लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। विशेष अधिकारी (स्वच्छता) श्री प्रदीप कौशिक निरंतर शिक्षण संस्थानो के साथ विचार-विमर्श कर रहे है। आज इसी कड़ी में जाट शिक्षण संस्था ने अपना हाथ स्वच्छता के कार्य के लिए आगे बढाया व उन्होने 10 कर्मचारी व दो ट्रैक्टर-ट्राली सफाई कार्य के लिए लगाया जोकि शिक्षण संस्थानो के आस-पास के क्षेत्र से सफाई करना सुनिश्चित करेंगें। इसी प्रकार के सहयोग से सफाई व्यवस्था में सुधार होगा क्योकि सफाई कार्य केवल नगर निगम का कार्य नहीं है इसको हम सब ने मिलकर करना है तभी शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाया जा सकता है। अन्य शिक्षण संस्थानो से भी अपील है कि वे अपने परिसर के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र में भी सफाई अभियान चलाये एवं विद्यार्थियो के माध्यम से स्वच्छता रैली आयोजित कर, आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।   
 विशेष अधिकारी (स्वच्छता) श्री प्रदीप कौशिक ने बताया कि शिक्षण संस्थानो के साथ निरंतर सम्पर्क में है तथा प्रतिदिन सफाई कार्यो बारे विचार-विमर्श भी किया जाता है। सफाई व्यवस्था में सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत है, जनभागीदारी से सफाई कार्य करवाया जा रहा है। आज जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब दिमाना व शिक्षण संस्थाओ से प्रधानाचार्य आदि द्वारा स्वच्छता के कार्य में सहयोग करने के लिए उनका धन्यवाद भी करते है जिन्होने आज 10 कर्मचारी व एक ट्रैक्टर-ट्राली सफाई कार्य के लिए लगाया गये। जाट कॉलेज से 10 कर्मचारी व दो ट्रैक्टर-ट्राली को हरी झंडी दिखाई गई, जोकि शिक्षण संस्थान के आस-पास के क्षेत्र व मुख्य मार्ग पर भी सफाई कार्य करेंगें। इस दौरान स्वच्छता रैली निकालकर भी आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

Exit mobile version