भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। बता दें कि हिंदूधर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र में पैदा हुए थे. अबकी बार रक्षाबंधन की तरह ही Janmashtami को लेकर भी Confusion बना हुआ है कि जन्माष्टमी 18 August को है या 19 August को।
हरियाणा में 19 अगस्त को होगी जन्माष्टमी की छुट्टी :
अधिकतर राज्यों में जन्माष्टमी 18 August को व कुछ राज्यों में 19 अगस्त को मनाई जाएगी। बता दें कि अब इस मामले में हरियाणा सरकार ने भी छुट्टी का Notice जारी किया है। इस नोटिस के तहत जन्माष्टमी की छुट्टी 19 August को होंगी. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार करके उन्हें अष्टगंध चंदन, अक्षत और रोली का तिलक लगाया जाता है। इसके बाद माखन मिश्री का भोग लगाए. मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद यानी की भादो माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।

