Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में आज मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव:ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान किया जारी!!

रोहतक में आज शुक्रवार को जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी रौनक मंदिरों व बाजारों में दिखाई दे रही है। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जा चुका है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर मंदिरों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।

बता दें कि दो साल तक कोरोना महामारी के कारण जन्माष्टमी के त्योहार की धूम फीकी पड़ी रही थी। इस बार धूमधाम से जन्माष्टमी मनाने की तैयारी चल रही है। वहीं इस बार काफी लोगों की भीड़ जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए मंदिरों को सजाया जा रहा है, जहां पर भगवान श्री कृष्ण की स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी।

वही पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने बताया कि जन्माष्टमी के त्योहार पर मंदिरों, बाजार आदि अन्य जगहों पर भीड़ होती है। जन्माष्टमी को देखते हुए किसी को जाम की स्थिति का सामना न करना पडे़, इसके लिए शाम 6 बजे से जन्माष्टमी के आयोजन के समापन तक रोहतक शहर के अंदर झज्जर रोड मोड़ से भिवानी बस स्टैण्ड, दुर्गा भवन मंदिर व कच्चा बेरी रोड़ तक के सड़क मार्ग का प्रयोग करने से बचें।

यह रास्ता अपनाएं:

1. अम्बेडकर चौक की तरफ भिवानी चुंगी की तरफ जाने वाले वाहन चालक एलिवेटेड रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाए।

2. अम्बेडकर चौक की तरफ से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले वाहन झज्जर रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाए।

3. माता दरवाजा की तरफ जाने वाले वाहन अम्बेडकर चौक से गोहाना अड्डा होते हुए माता दरवाजा की तरफ जाए।

4. हिसार बाई पास की तरफ से आने वाले वाहन एलिवेटेड रोड का प्रयोग करे।

5. कच्चा बेरी रोड की तरफ जाने वाले वाहन चालक अम्बेडकर चौक से एलिवेटेड रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाए।

6. भिवानी चुंगी की तरफ से आने वाले वाहन चालक भी एलिवेटेड रोड का प्रयोग करें।

Exit mobile version