Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणावासियों के लिए ‘जन सहायक हेल्प मी’: मोबाइल ऐप डाउनलोड करके उठाएं सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ

हरियाणावासियों के लिए सरकार ने एक बेहतरीन सुविधा की शुरुआत की है। हरियाणा में सभी एंड्राॅयड मोबाइल यूजर एक ऐप के माध्यम से सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा Jan Sahayak Help Me ऐपलिकेशन शुरू की गई है।

इस ऐप के माध्यम से आम नागरिकों को सभी सरकारी सेवाएं और सूचनाएं मोबाइल फोन पर ही उपलब्ध होंगी। इसके लिए मोबाइल पर जन सहायक एप डाउनलोड करना होगा। ऐप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर या परिवार पहचान पत्र के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है।

नागरिकों को विभाग अनुसार एवं सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जन सहायक ऐप पर मिलेगी। 112 आपातकालीन सेवाएं, 100 पुलिस, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 104 स्वास्थ्य, 1091 महिला हेल्पलाइन, 1098 बाल हेल्पलाइन, 1075 कोविड-19 हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के रूप में निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल, आधारभूत संरचना व कौशल विकास और सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं, यूजर्स सेवाएं व जन शिकायत एवं आरटीआई आदि सभी प्रकार की सेवाएं व सूचनाएं भी जन सहायक ऐप पर उपलब्ध हैं।

Exit mobile version