Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतकं BJP सांसद जांगड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुँचे जयहिंद:नवीन जयहिंद बोले- धार्मिक भावनाओं को किया आहत;10 दिन का दिया समय

 रोहतक से BJP के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के खिलाफ आर्य नगर पुलिस थाने में नवीन जयहिंद ने शिकायत दी है। जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने व भड़काऊ भाषण देने की एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की गई है।एक तरफ BJP हिंदु राष्ट्र और राम लला की बात करती है तो दूसरी तरफ इन्ही के राज्य सभा सांसद भगवानों को बता रहे पत्थर; देखें वायरल वीडियो

नवीन जयहिंद ने कहा कि रामचंद्र जांगड़ा ने देवी-देवताओं की पूजा ना करने व तीर्थ स्थलों पर ना जाने का सार्वजनिक मंच पर भाषण दिए हैं। जिससे लाखों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस तरह के भाषण भड़काऊ हैं। इस तरह के बोल बोलना निंदनीय हैं। इस गलती के लिए माफी मांगने के लिए कहा गया था। लेकिन माफी नहीं मांगी, जिसके कारण उनके खिलाफ शिकायत दी गई है।

नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा नेता का नाम रामचंद्र है, लेकिन काम उनके राक्षस वाले हैं। इसलिए उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाने आना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष तक पहुंचाया तो उनका कहना था कि यह ऊपर वालों ने बनाया हुआ है। साथ ही उन्होंने शिकायत देते हुए कहा कि आगामी 8-10 दिन में फिर से इसके बारे में पूछने के लिए आएंगे कि कार्रवाई क्या हुई है।

Rohtak: BJP सांसद के देवताओं पर दिए विवादित बयान पर भड़का बजरंग दल; माफी मांगने के लिए दिया 2 दिन का अल्टिमेटम– बोले BJP अपने नेताओं की जुबान पर लगाए लगाम नहीं तो बजरंग दल को लगाम लगाना आता है

नवीन जयहिंद ने अमित शाह की रैली पर कटाक्ष किया और कहा कि प्रदेश के करीब 30 हजार पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को रैली में बुलाया हुआ है। ऊपर से प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। अपराधी बढ़ गए हैं। यह दर्शाता है कि प्रदेश में पुलिस कर्मचारियों की कमी है। अगर कमी नहीं होती तो सिरसा के ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती, अन्य जगहों के जवानों की नहीं।

आर्य नगर थाना के ASI राजेंद्र कुमार ने बताया कि नवीन जयहिंद ने एक शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा पर धर्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने व भड़काऊ भाषण देने पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए लिखा है। इसको आला अधिकारियों के आदेशानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version