हरियाणा रोडवेज जागृति मंच रजि. नंबर 2089 की राज्य कमेटी द्वारा आईएसबीटी दिल्ली के प्रांगण में एक मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसका संचालन राज्य महासचिव राजबीर सैनी व राज्य सचिव अजमेर सिंह ने किया और मीटिंग की अध्यक्षता राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह व राज्य चेयरमैन प्रदीप दलाल ने की । आज की मीटिंग के दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों की सर्वसम्मिति से दिल्ली डिपो में एक नई डिपो कमेटी का गठन किया गया और सभी की सहमति से प्रस्ताव पास किया गया । डिपो कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारीयों के नाम निम्न प्रकार है:-
श्री सुनील कुमार डिपो प्रधान
श्री विपिन कुमार सचिव
श्री प्रवीण कुमार उपप्रधान
श्री प्रकाश राय कोषाध्यक्ष
श्री प्रदीप कुमार संपादक
श्री अनिल शर्मा चेयरमैन
इसके उपरांत राज्य कमेटी के सभी सदस्य व नवनियुक्त डिपो कमेटी द्वारा आईएसबीटी दिल्ली डिपो के उड़नदस्ता अधिकारी परिवहन विभाग हरियाणा नेत्रपाल खत्री जी से कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं के समाधान के बारे में मुलाकात की गई और उन्हें सभी मुद्दों और यूनियन की मांगों के बारे अवगत करवाया और कुछ मुद्दों का मौके पर ही समाधान करवाया गया और अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आईएसबीटी दिल्ली के जीएम द्वारा ठोस आश्वासन दिया गया और भविष्य में भी कर्मचारियों से संबंधित सभी मांगों को समय समय पर पूरा करने के लिए उनकी ओर से कोई भी कमी ना रहने देने बारे यूनियन को अवगत करवाया । आज के इस मीटिंग प्रोग्राम के दौरान राज्य कार्यकारिणी कमेटी से संगठन सचिव बलकार सिंह बारना, प्रैस सचिव सुरेश सैनी नारनौंद, प्रदीप शर्मा पानीपत, सह कैशियर संदीप खोखर,संगठन सचिव अमरजीत सैनी,कार्यालय सचिव नरेश सैनी, मनजीत सिंह रोहतक, जींद डिपो प्रधान सुरेंद्र दालमवाला, रोहतक डिपो प्रधान दिनेश सैनी, पानीपत डिपो कमेटी से कुलदीप सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए।
जागृति मंच द्वारा आईएसबीटी दिल्ली में किया डिपो कमेटी का गठन

