Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में जागरण पार्टी संचालक को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा:पत्नी ने टोल प्लाजा पर कार रुकवा किया हंगामा, युवती उतर कर भागी

पानीपत में जागरण पार्टी संचालक को उसकी पत्नी ने गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। उस वक्त जागरण पार्टी संचालक हरिद्वार से लौट रहा था। कार जैसे ही टोल प्लाजा पर पहुंची, उसकी पत्नी ने वहीं पहुंच कर खूब हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। विवाद बढ़ता देख गर्लफ्रेंड कार से उतर कर फरार हो गई। महिला और उसके साथ आए लोगों ने भागती युवती की VIDEO भी बनाई। जागरण पार्टी संचालक की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए।

जानकारी के अनुसार पानीपत तहसील कैंप का रहने वाला सोनू सहगल जागरण पार्टी संचालक है। 5 जून की सुबह को वह दोस्तों के साथ हरिद्वार से लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंची तो उसकी पत्नी गीत और साला अपने कई साथियों के साथ वहां आ धमके। जिन्होनें सोनु की कार रूकवाई।

कार में ड्राइवर सीट के बगल में चश्मा लगाए एक युवती बैठी थी, जिसे देख सोनू की पत्नी गीत ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने चिल्ला कर लोगों को इकट्ठा कर लिया। काफी देर तक हंगामा करती रही। इसी बीच कार सवार अंदर ही बैठे रहे, वे नहीं बाहर नहीं आए।

इस हंगामा के दौरान सोनू सहित अन्य सवार कार के अंदर ही बैठे रहे, केवल युवती ही उतर कर वहां से चली गई। सोनू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डायल 112 मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद दोनों पक्ष ने

जानकारी देते हुए सोनू सहगल ने बताया कि सत्यम शिवम सुंदरम नाम की पुरानी जागरण पार्टी है। उसकी करीब 8 साल पहले शादी हुई थी। उसका 7 साल का बेटा है। शादी के बाद से ही पत्नी के साथ पारिवारिक झगड़ा रहता है। इन्हीं झगड़ों से परेशान होकर वह 3 जून को अपने दोस्तों के साथ अपनी कार में सवार होकर हरिद्वार गया था।

सोनू सहगल ने बताया 5 जून को वापस लौटते वक्त शामली में उसे एक महिला मिली, जिसने पानीपत तक के लिए लिफ्ट मांगी। इसके बाद दोनों दोस्त कार में पीछे वाली सीट पर बैठ गए, जबकि महिला अगली सीट पर बैठी थी। 5 जून की सुबह जब वे पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचे, तो यहां अचानक से उसकी पत्नी गीत और ससुराल वाले आ गए।

सोनू सहगल ने आरोप लाया कि सभी लाठी-डंडों से लैस थे। उन्होंने वहां आते ही उस पर दूसरी महिला के साथ होने के इल्जाम लगाते हुए गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उसने 5 महीने पहले ही नई गाड़ी खरीदी है। आरोपियों ने उसकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। मौके पर डायल 112 पुलिस बुलाई, जिसके बाद आरोपी से भाग निकले। सोनु की शिकायत पर ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने कहा कि लिखित शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version