Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार-रोहतक समेत 8 जिलों में हो रही बारिश, मौसम विभाग का कहना है कि 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा

हरियाणा के 8 जिलों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। इनमें अंबाला, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, हिसार, भिवानी, नारनौल और चरखी दादरी शामिल हैं। अंबाला में जंडली अंडरपास में जलभराव हो गया। सोनीपत में बस स्टैंड के सामने कोट मोहल्ले में बारिश के चलते एक मकान की छत का प्लास्टर गिर गया। इसमें एक महिला घायल हो गई।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने साढ़े 11 बजे तक के लिए भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, जींद के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इनके अलावा महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, अंबाला, कैथल और कुरुक्षेत्र में भी हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है।

इस मानसूनी सीजन में अभी तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है और सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में हुई है। यहां पर बारिश का आंकड़ा 900 एमएम के करीब पहुंच चुका है, जबकि सिरसा में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है।

मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत व अंबाला, यमुनानगर, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि 2 जिलों अंबाला, यमुनानगर में यलो अलर्ट है।

Exit mobile version