हरियाणा के भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद और चरखी दादरी में सुबह-सुबह बारिश हुई। वहीं, यमुनानगर में बूंदाबांदी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और मेवात शामिल हैं।

इन जिलों में गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश की संभावना पूरे प्रदेश में बनी हुई है। विभाग ने सभी जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा बीकानेर, ग्वालियर, प्रयागराज, डाल्टागंज, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ लगातार आने की संभावना है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि राजस्थान के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा में मानसून की सक्रियता 18 जुलाई तक बनी रह सकती है। इस दौरान राज्य का मौसम परिवर्तनशील रहने और ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने का अनुमान है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!