प्रदेश सरकार द्वारा पीने के पानी कनेक्शन को भी परिवार पहचान पत्र से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए 5 अक्टूबर 2022 अंतिम तारीख निश्चित की गई है। इसके अंदर हर हाल में शहर के सभी 77 हजार कनेक्शन धारकों को इस प्रक्रिया का पूरा करना होगा। मदद के लिए पब्लिक हेल्थ के सोनीपत रोड स्थित एसडीई कार्यालय को अवकाश में भी शनिवार और रविवार को खोला जाएगा।

यहां पहुंचकर उपभोक्ता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक परिवार पहचान पत्र की प्रक्रिया पूरी करवा सकेंगे। मुख्यालय से भेजे फरमान में कहा है कि निश्चित तिथि के बाद जिला मुख्यालय से सभी कनेक्शनधारियों का ब्यौरा हेड ऑफिस भेजेंगे। जेई देवेंद्र कुमार ने बताया कि पानी के कनेक्शनों को पीपीपी से लिंक करने के कार्य में मदद के लिए 200 सक्षम युवाओं की डिमांड भेजी है।

डोर टू डोर भेजी जा रहीं टीमें: पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा पीपीपी की जागरुकता के लिए डोर टू डोर कर्मचारियों की टीमें भेजी जा रही हैं। जो कि उपभोक्ताओं को नई व्यवस्था के बारे में समझाने के साथ ही उनका आईडी व एड्रेस प्रूफ लेकर कार्यालय आते हैं व उसका रिकॉर्ड अपडेट करते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!