उत्तर प्रदेश में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नागलोक मिला है. यूपी के महाराजगंज जिले सोनौली के हरदी डॉली गांव के एक घर में नागों का कुनबा रह रहा था. ग्रामीण के घर में शौचालय के ऊपर बनी टंकी के नीच सांपों का पूरा ‘खानदान’ रह रहा था.यह नजारा इतना चौंकाने वाला था कि जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई. मकान मालिक जब शौचालय की सफाई करने गया, तो टंकी के नीचे सांपों का शहर बसा हुआ देखकर उसके होश उड़ गए. सांपों की फुंफकार से घबराकर उसने शोर मचाया और आसपास के ग्रामीणों को बुलाया.

देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बन गई. ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांपों के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई. मकान के बेसमेंट में पानी भरा हुआ था, जिसमें कई सांप तैरते नजर आ रहे थे, जबकि कुछ सांप दीवारों पर रेंगते हुए अपने फन निकाल रहे थे. यह नजारा बेहद डरावना था. वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी सांपों को सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि नेपाल सीमा से सटे इस इलाके में जंगलों की अधिकता होने के कारण इस प्रकार की घटनाएं कभी-कभार सामने आती हैं. हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में सांपों का एक साथ दिखना बेहद दुर्लभ है. फिलहाल रेस्क्यू के बाद क्षेत्रवासियों और मकान मालिक ने राहत की सांस ली है. डीएफओ निरंजन सर्वे ने बताया कि कुल 70 सांप थे, जिसमें धामिन सांप, पनिहा साप, कोबरा कई तरह के सांप थे. इनको पकड़ कर रोहन नाला में छोड़ दिया गया है.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!