Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बेटा है या हैवान… दिल्ली में शख्स ने अपनी ही मां का किया रेप, बोला- ये कर्मों का फल है

दुनिया में हालात बद से बदत्तर होते जा रहे हैं, लोग अपने रिश्तों की भीपरवाह नहीं कर रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली से बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई हैं। यहां एक युवक ने अपनी ही 65 वर्षीय मां के साथ दो बार रेप किया। दिल दहला देने वाली इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों को लेकर डर पैदा कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने इसे अपनी मां को सज़ा देने के तौर पर इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। आरोपी पर रेप और घरेलू हिंसा जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
 

मध्य दिल्ली के हौज काजी इलाके में तीर्थयात्रा के बाद सऊदी अरब से लौटी एक महिला पर उसके ही बेटे ने  ‘चरित्रहीन’ होने का आरोप लगाया और फिर अपनी ही मां के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। महिला का आरोप है कि बेटे ने इस महीने कई मौकों पर उसके साथ मारपीट और यौन शोषण किया और वह कहता था कि ये उसक कर्मों का फल है।  ऐसे मामले समाज में महिलाओं और खासकर बुजुर्गों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

Exit mobile version