Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बृजमण्डल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह में इंटरनेट बंद; 22 जुलाई को यात्रा से पहले प्रशासन का फैसला, पिछली बार हिंसा हुई थी

नूंह में कल सोमवार को जलाभिषेक यात्रा को देखते हुए 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पिछली बार नूंह में हुई हिंसा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यहां इंटरनेट 22 जुलाई की शाम 6 बजे से 23 जुलाई की शाम 6 बजे तक बंद रहेगा।

इसके अलावा बल्क SMS भेजने पर भी पाबंदी रहेगी। इस दौरान डोंगल इंटरनेट भी नहीं चलेगा।

राज्य गृह विभाग के मुताबिक नूंह हिंसा को लेकर वाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर जैसे अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से अफवाह फैलाई जा सकती है। भीड़ इकट्‌ठा की जा सकती है। जिससे हिंसा हो सकती है।

सरकार के आदेश में बैंकिंग और रिचार्ज SMS को छूट दी गई है। इस दौरान लीजलाइन का इंटरनेट और कॉलिंग चलती रहेगी।

Exit mobile version