Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का 19 नवंबर से होगा आगाज

कुरूक्षेत्र में 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक कुरूक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 29 नवंबर से 04 दिसंबर तक मुख्य कार्यक्रमों आयोजित होगी। हर बार की तरह इस बार भी ब्रह्मसरोवर पर सरस और क्राफ्ट मेले का आयोजन होगा। इसी के साथ कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार भी आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में विषय विशेषज्ञों के माध्यम से युवा पीढ़ी तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश को पहुंचाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ ही हरियाणा कैबिनेट के तमाम मंत्री गीता महोत्सव में शिरकत करेंगे।

गीता महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने, ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने, पार्किंग की व्यवस्था करने के साथ-साथ ब्रह्मसरोवर और शहर के मुख्य मार्गों को दुरुस्त करने, पेयजल, शौचालयों और सीवरेज की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों ने निर्देश जारी किए हैं। इस बार गीता महोत्सव के दौरान राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के आयोजन, वैश्विक गीता पाठ में अधिक से अधिक स्कूली बच्चों को जोड़ने, प्रतियोगिताओं को लेकर एक नया प्रयोग करने की बात कही जा रही है।  

Exit mobile version