कुरुक्षेत्र में आज अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 का आगाज हो रहा है. महोत्सव का शुभारंभ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। ये महोत्सव 15 दिसंबर तक चलेगा।अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

जिला प्रशासन की निगरानी में सभी तैयारियां की गई है। इस बीच सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं।  गीता महोत्सव में लगने वाले सरस और शिल्प मेले को लेकर दूसरे राज्यों से शिल्पकार स्टॉल लगाने के लिए पहुंचे हैं। ब्रह्म सरोवर के तट पर चारों तरफ सैकड़ों की तादात में हर साल स्टॉल लगाई जाती है।  इस साल भी हर साल की तरह सैंकड़ों स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों से सैकड़ों कलाकार भी यहां पर लोगों का मनोरंजन करने के लिए पहुंचेंगे।  साथ ही अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन यहां करेंगे। हर साल अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम को देखने दूसरे राज्यों से भी वीवीआईपी आते हैं । 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!